पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बयाना में नपा अध्यक्ष पद का चुनाव 20 अप्रैल को

बयाना में नपा अध्यक्ष पद का चुनाव 20 अप्रैल को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामी 20 अप्रैल को होने वाले बयाना नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को एसडीएम संतोष कुमार मीणा ने नगरपालिका कार्यालय में पार्षदों की बैठक लेकर चुनाव संबंधी निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम ने बताया कि 20 अप्रैल को पालिका कार्यालय सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे।

इसके बाद 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा तथा दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। आवश्यकता होने पर दोपहर 2.30 से 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष कमलकिशोर, ईओ श्याम बिहारी गोयल, पार्षद मुरारीलाल बारैठा, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश, विजय मोहन बंसल, रविकांत गोयल, मणि अग्रवाल, जितेन्द्र पटेल, हजारीलाल, मोहनप्रकाश, राहुल, उर्वशी पचौरी, सुनीता गुप्ता, निरमा कुमारी, मधु शर्मा, राजीव तिवारी आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि बयाना नगरपालिका अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (सामान्य) के लिए आरक्षित है। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना जाटव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने से वह पद से हट गई थी। इसके बाद वार्ड 15 के पार्षद कमलकिशोर को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

खबरें और भी हैं...