पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झगड़े की आशंका, प्रतिमाओं पर पुलिस पहरा, शोभायात्रा निकालने पर भी रोक

झगड़े की आशंका, प्रतिमाओं पर पुलिस पहरा, शोभायात्रा निकालने पर भी रोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हेर | कस्बे में अंबेडकर जयंती को लेकर प्रशासन ने फिर एक बार चौकसी बढ़ा दी है। शुक्रवार को सुबह थाना प्रभारी सीताराम मीणा के नेतृत्व में कस्बे के बड़ा मुल्ला बस स्टैंड मेन बाजार में होकर बीएसएफ, आरएसी व कुम्हेर थाना पुलिस के जवानों ने हथियार से लैस होकर फ्लेग मार्च किया।

पुलिस हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर बनाए हुए है। अंबेडकर जयंती पर किसी प्रकार की रैली वह झांकी निकालने की कोई अनुमति नहीं है।

अंबेडकर जयंती आज: भरतपुर शहर में पुलिस व आरएएफ ने किया फ्लैग मार्च

भास्कर संवाददाता | बयाना

बयाना में जाटव समाज की ओर से अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। इस बार जाटव समाज की ओर से शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। केवल अंबेडकर पार्क में सुबह 10 बजे से माल्यार्पण व संगोष्ठी का कार्यक्रम रहेगा। हालांकि समाज के लोगों का कहना है कि जिले में लगी धारा 144 खत्म होने के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। जाटव समाज के लोगों ने पूर्व में शोभायात्रा के लिए अनुमति मांगी थी, जो प्रशासन से नहीं मिल पाई। शुक्रवार शाम को एसएचओ खलील अहमद ने थाना परिसर में जाटव समाज के लोगों की बैठक भी ली। बैठक में पूर्व पार्षद दिनेश जाटव, जिला पार्षद राकेश जाटव, पूर्व अध्यक्ष दानसिंह आदि मौजूद रहे। इधर, देर शाम भरतपुर शहर में सभी अंबेडकर प्रतिमाओं पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सभी जगह दो या इससे अधिक पुलिस जवान लगाए गए।

कुम्हेर में निकाला फ्लेग मार्च
अनहोनी की यहां पर दें सभी सूचनाएं
भरतपुर | भरतपुर शहर में फोन नंबर 222570 या 100, 223929, 9530411127, 9530411128, 9530411129 पर संपर्क करें।

बीएसएफ | सुरक्षा कारणों के चलते जिलेभर में बीएसएफ की 7 कंपनियां तैनात की हैं। जरूरत पर कहीं भी भेजी जाएंगी।

आरएएफ|रैपिड एक्शन फाेर्स ने शहर में वज्र वाहन के साथ मार्च पास्ट किया। दंगा होने की स्थिति में जिलेभर में भेजी जाएगी।

अंबेडकर जयंती पर असमंजस, कई नेता भूमिगत
रूपवास | कस्बे व खानुआ, श्रीनगर में हर वर्ष की भांति निकलने वाली अंबेडकर जयंती पर इस बार असमंजस की स्थिति हैं। भारत बंद के दौरान कस्बे में हुए उपद्रव में नामजद 67 व करीब 2000 अन्य लोगों खिलाफ रूपवास थाने व गंगापुर रेलवे थाने में मामले दर्ज हैं। जिसको लेकर समाज के अधिकांश नेता व जयंती के आयोजनकर्ता भूमिगत हैं। जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लगी होने के कारण लोगों ने कस्बे में जयंती नहीं निकाल कर कस्बे में बनने वाले अंबेडकर भवन के भूमि पूजन के कार्यक्रम व श्रद्धांजलि सभा में शरीक होने की बात कही।

कुम्हेर. फ्लेग मार्च करते सुरक्षा बल।

भरतपुर. सोगरिया मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन में अंबेडकर की लगी प्रतिमा के पास तैनात सुरक्षाकर्मी।

बाबा साहब को दी जाएगी श्रद्धांजलि
सीकरी | जाटव बस्ती में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। अम्बेडकर महासभा के अध्यक्ष सामंतालाल आर्य ने बताया की पूर्व में बाबा साहब की जयंती निकालने सहित विभिन्न कार्यक्रम की योजना थी,लेकिन प्रशासन द्वारा स्वीकृति नहीं देने से अब सिर्फ उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

धारा 144 जिले में लागू

भुसावर | थाने में एससी वर्ग की बैठक थानाधिकारी बनेसिंह कसाणा द्वारा ली गई। जिसमें अम्बेडकर जयंती को लेकर चर्चाएं की गईं। थानाधिकारी बनै सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 144 धारा लागू होने के कारण शोभायात्रा, जुलूस, रैली, प्रदर्शन पर पूर्णतः रोक रहेगी।

खबरें और भी हैं...