पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाटर कूलर होते हुए भी पेयजल के लिए भटक रहे हैं लोग

वाटर कूलर होते हुए भी पेयजल के लिए भटक रहे हैं लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना| कस्बे के सुभाष चौक सर्किल पर दुकानदारों व राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका की ओर से गत वर्ष लगवाया गया वाटर कूलर बिजली कनेक्शन नहीं होने से शोपीस बना हुआ है। जबकि गर्मियों की शुरुआत हुए करीब एक माह गुजर चुका है। ऐसे में लोगों को वाटर कूलर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से गत वर्ष राहगीरों की सुविधा के लिए सुभाष सर्किल पर वाटर कूलर लगवाया गया था। उस समय पालिका ने वाटर कूलर को सीधे ही डायरेक्ट बिजली के तारों से जोडकर चालू कर लिया। करीब दो माह पूर्व बिजली डिस्कॉम अधिकारियों का ध्यान वाटर कूलर को जा रही डायरेक्ट बिजली सप्लाई की ओर गया तो उन्होंने वाटर कूलर के तारों को हटा दिया।

सुभाष चौक सर्किल वाले वाटर कूलर का कनेक्शन कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। एक-दो दिन में ही कनेक्शन करवाकर वाटर कूलर को चालू करवाया जाएगा। श्याम बिहारी गोयल, ईओ, नपा बयाना

खबरें और भी हैं...