पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कचहरी परिसर में वाटर कूलर का लोकार्पण 5 लाख रुपए से होगा लाइब्रेरी का विस्तार

कचहरी परिसर में वाटर कूलर का लोकार्पण 5 लाख रुपए से होगा लाइब्रेरी का विस्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के कचहरी परिसर में नगरपालिका की ओर से लगवाए गए वाटर कूलर का शुक्रवार को विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल के मुख्यातिथ्य में लोकार्पण समारोह हुआ। अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष मनोज कुंभज ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप राजावत व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मसिंह चौधरी रहे।

अतिथियों ने फीता काटकर वाटर कूलर का विधिवत उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि वाटर कूलर लगने से कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं, लेखकों, डीडराइटरों सहित कचहरी परिसर में आने वाले पक्षकारों को अब गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बार लाइब्रेरी के विस्तार के लिए विधायक निधि से पांच लाख की राशि दिए जाने की घोषणा भी की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन शर्मा, बनयसिंह गुर्जर, अरुण मुदगल, गयालाल शर्मा, महेन्द्र भूषण शर्मा, पूर्व पार्षद दिनेश जाटव, मनोज पटेल, अतरसिंह कैन, जयप्रकाश गुर्जर, हंसराम, भूदेव पाराशर, नरेन्द्र गुर्जर, शांतिस्वरूप शर्मा आदि मौजूद रहे।

लोकार्पण करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...