- Hindi News
- National
- कैलादेवी व पिचूना में मेला देखने गई दो युवतियां लापता, 3500 रुपए भी ले गईं
कैलादेवी व पिचूना में मेला देखने गई दो युवतियां लापता, 3500 रुपए भी ले गईं
कैलादेवी झील मेले में तेरह दिन पूर्व लापता हुई विवाहिता के संबंध उसके पति ने शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव दहगांव निवासी प्रीतम धाकड़ ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत 26 मार्च को उसकी 20 वर्षीय प|ी स्नेहा परिवारीजनों के साथ कैलादेवी झील मेले में जात देने गई थी। जहां रात करीब 8.30 बजे अचानक गायब हो गई। रिपोर्ट में बताया कि गायब होते समय प|ी करीब 3500 रुपए की नगदी भी थीे। रिपोर्ट में पति ने बताया कि वह तब से ही लगातार प|ी को रिश्तेदारों के यहां तलाश करता फिर रहा है, नहीं मिलने पर शुक्रवार को मामला दर्ज कराया।
रुदावल। गांव पिचूना में मेला देखने गई युवती अचानक लापता हो गई। इस संबंध में युवती के पिता ने उच्चैन थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। उच्चैन पुलिस ने बताया कि गांव गहलऊ निवासी विजय सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई है कि ग्यारह अप्रैल को उसके रिश्तेदार बच्चूसिंह व राजेश देवी के साथ उसकी पुत्री रवीना उम्र 18 वर्ष गांव पिचूना में मेला देखने गई थी। मेला देखने के दाैरान रवीना अचानक गुम हो गई। जिसे काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला है। युवती ने स्कूल ड्रेस का बादामी कलर का सूट पहना हुआ है। जिसका रंग सांवला है।रुदावल। गांव पिचूना में मेला देखने गई युवती अचानक लापता हो गई। इस संबंध में युवती के पिता ने उच्चैन थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। उच्चैन पुलिस ने बताया कि गांव गहलऊ निवासी विजय सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई है कि ग्यारह अप्रैल को उसके रिश्तेदार बच्चूसिंह व राजेश देवी के साथ उसकी पुत्री रवीना उम्र 18 वर्ष गांव पिचूना में मेला देखने गई थी। मेला देखने के दाैरान रवीना अचानक गुम हो गई। जिसे काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला है। युवती ने स्कूल ड्रेस का बादामी कलर का सूट पहना हुआ है। जिसका रंग सांवला है।