पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक की टक्कर से टैंपो पलटा, 4 यात्री घायल

ट्रक की टक्कर से टैंपो पलटा, 4 यात्री घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | शहर से ढहरा मोड़ की ओर जा रहे टैंपो को पीछे से आ रहे ट्रक ने सोमवार सुबह टक्कर मार दी जिससे टैंपो चालक सहित 4 घायल हो गए।

थाना एचएम ललित तिवारी ने बताया कि बयाना के झामरी निवासी गाड़िया लुहार मोहर सिंह, आकाश, बड़ी बस्ती रामगढ़ लालसोट निवासी नहना पशु व्यापारी हैं। सोमवार को तीनों लोहागढ़ स्टेडियम में लगने वाली हाट से नमक कटरा निवासी टैंपो चालक सुरेश माली के साथ लौट रहे थे। सुबह साढ़े 9 बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने टाटा मोटर्स के पास टैंपो को टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार चारों घायल हो गए। पुलिस पहुंची और ट्रक व टैंपो को जब्त कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...