पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुर्जरों और सरकार के बीच वार्ता में आज तय होगा आरक्षण आंदोलन का रूख

गुर्जरों और सरकार के बीच वार्ता में आज तय होगा आरक्षण आंदोलन का रूख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भरतपुर/जयपुर

राजस्थान में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की शनिवार को सचिवालय में राज्य सरकार की मंत्रिमंडलीय उप समिति से वार्ता होगी। इस वार्ता के बाद गुर्जर आरक्षण आंदोलन का रूख स्पष्ट होगा।

गुर्जरों ने 15 मई को हुई बयाना महापंचायत में राज्य सरकार काे एक हफ्ते का आरक्षण विवाद समाधान के लिए अल्टीमेटम दिया था। गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने 23 मई को पीलूपुरा में गुर्जरों की महापंचायत भी बुलाई थी। गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने 13 बिंदुओं का प्रस्ताव संघर्ष समिति को दिया था। जिसमें 12 ऐसे बिंदु थे, जिसे राज्य सरकार एक घंटे के अंदर लागू करा सकती थी। लेकिन सरकार ने अब तक एक भी बिंदु पर एक्शन नहीं लिया है।

हमारी सरकार से मांग रहेगी कि यूपी की तर्ज पर ओबीसी केटेगराइजेशन के लिए कमेटी बनाएं। साथ ही ओबीसी केटेगराइजेशन की दिशा में काम कर रहे केंद्र के जस्टिस रोहिणी आयोग के समक्ष भी प्रदेश के हालातों को मजबूती से पेश करें। राज्य सरकार की तरफ से मंत्री राजेंद्र राठौड़ की अध्यक्षता में ये वार्ता होगी। इसमें गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला सहित संघर्ष समिति के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

भले ही सरकार की ओर से वार्ता की पहल शुरू की गई हो पर गुर्जर अभी भी दो धड़ों में बंटे हुए हैं। समाज के साथ तो दोनों खड़े नजर आ रहे हैं पर एक दूसरे की खिलाफत भी कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में गुर्जर आंदोलन कर भी पाएंगे या नहीं इसपर भी संशय बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...