भरतपुर | विधानसभा में पूछे गए सवालों के जवाब नहीं देने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई एनके जोशी ने जिले के कुछ एक्सईएन को नोटिस जारी किए हैं। एसई जोशी ने लिखा है कि विधायक अनीता सिंह के सवाल का डीग खंड से जबाव नहीं दिया गया। इसी प्रकार विधायक बच्चू सिंह के सवाल का जबाव बयाना से नहीं मिला है। विधायक संदीप शर्मा के सवाल का खंड भरतपुर व कामां से गलत जबाव दिया गया, जबकि बयाना, पूंछरी से प्राप्त नहीं हुआ केवल डीग से प्राप्त हुआ। इसके अलावा विधायक अनीता सिंह के सवाल का जबाव डीग से प्राप्त नहीं हुआ। नारायण सिंह देवल के सवाल का जबाव बयाना, डीग, कामां व पूंछरी से प्राप्त नहीं हुआ। ऐसे ही कई अन्य सवाल हैं।