पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साल भर इंतजार के बाद स्कूटियों का वितरण 18 को

साल भर इंतजार के बाद स्कूटियों का वितरण 18 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। साल भर इंतजार के बाद देवनारायण योजना में चयनित छात्राओं को स्कूटियों का वितरण 18 मई को किया जाएगा। वहीं मेधावी छात्रा योजना में चयनित बेटियों की स्कूटी अभी तक नहीं आई हैं। आरडी गर्ल्स कालेज में देवनारायण योजना में चयनित 60 बेटियों को स्कूटी का वितरण होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे आरडी गर्ल्स कालेज सभागार में होगा। समारोह में 60 स्कूटियों का वितरण किया जाएगा। इसमें आरडी गर्ल्स कालेज की 14, एमएसजे की एक, बयाना गर्ल्स कालेज 19, बयाना बायज कालेज की 7 तथा डीग कालेज की 19 छात्राओं का स्कूटियों का वितरण किया जाएगा।

इधर, मेधावी छात्रा योजना में चयनित 55 छात्राओं की स्कूटी अभी नहीं आई हैं। नोडल आफिसर निरंजनसिंह ने बताया कि स्कूटियां शोरूम पर आ गई हैं, जिनका रोडवेज के इंजीनियर से तकनीकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद पंजीयन एवं बीमा कराया जाएगा। करीब 10 दिन के भीतर मेधावी छात्राओं को भी स्कूटियों का वितरण कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...