गुर्जर आंदोलन को लेकर पुलिस रही तैनात
कामां। गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लेकर कामां सर्किल पुलिस ने भी एहतियात के लिए सुरक्षा इंतजाम किए है। कामां सर्किल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह कविया ने कामा सर्किल के पांच थाना अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा के लिए निर्देश दिए।
वैर। बयाना में मंगलवार को हुई महापंचायत को लेकर वैर में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। सीओ वासुदेव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना वैर व भुसावर में प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।