मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज
रूपवास। कस्बे की वनखंडी काॅलोनी निवासी अन्नू धोबी ने राजू व कपिल पंजाबी के खिलाफ मारपीट कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया हैं। उन्होंने बताया बाजार जाते समय इन लोगों ने अपमानित किया। हैडकांस्टेबल ताराचंद ने बताया कि वनखंडी काॅलोनी निवासी अन्नू पुत्र हुक्मा धोबी ने राजू पुत्र बनारसी व कपिल पुत्र नंदू पंजाबी के खिलाफ बाजार जाते समय मारपीट करने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ बयाना हिमांशु शर्मा को सौंपी हैं।