पेंशनर्स ने लिया सदस्यता अभियान का चलाने निर्णय
बयाना। पेंशनर समाज की कार्यकारिणी बैठक राउमावि में अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान शुरू कर शेष रहे पेंशनरों को समिति से जोडऩे का निर्णय लिया गया। इसके अलावा जिला समिति की ओर से प्राप्त पेंशनरों के फोटोयुक्त परिचय पत्रों को वितरित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर विनोद, नंदन, पूरन, गोविंद, राधेश्याम, शुक्लसिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मंत्री मोहनलाल शर्मा ने किया।