पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लहचोरा में चिकित्सा शिविर आज

लहचोरा में चिकित्सा शिविर आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | बयाना क्षेत्र के लहचोरा कलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न रोग के 500 से अधिक रोगियों के उपचार का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक भजन लाल व बच्चू सिंह बंशीवाल भी मौजूद रहेंगे। आयोजक योगेश मित्तल और नितिन सिंघल ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण के साथ ही अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। शिवालिक सिलिका की ओर से क्षेत्र की गरीब व असहाय महिलाओं को साड़ी व सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...