पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसीबी की कार्रवाई से सहमे व्यापारी अब खेतों में पहुंचा रहे अपना स्टॉक

एसीबी की कार्रवाई से सहमे व्यापारी अब खेतों में पहुंचा रहे अपना स्टॉक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसीबी की कार्रवाई से आशंकित रीको के कुछ स्टोन कटिंग यूनिट व्यापारी अब अपने ठेवियों के स्टॉक को छुपाने में लग गए हैं। ऐसे कुछ व्यापारी जिनके यहां बड़ी मात्रा में स्टॉक के रूप में पत्थर के ब्लॉक रखे हुए हैं वे अपने स्टॉक को फैक्टरी परिसर से कम करने के लिए उसे दो-तीन किमी के दायरे में खाली पड़े खेतों में ठिकाने लगा रहे हैं। गौरतलब है कि गत दिनों अवैध खनन के दर्ज मामले को लेकर एसीबी ने रीको एरिया स्थित कुछ स्टोन कटिंग इकाइयों पर छापामार कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान टीमों ने फर्मों पर रॉ मैटेरियल के रूप में मिले पत्थर के ब्लॉकों की नाप-तौल भी की थी क्योंकि एसीबी की जांच में मुख्य बिंदु अवैध खनन कर लाई जा रही पत्थर की ठेवियां ही हैं। कार्रवाई शुरू होने के बाद से व्यापारियों के लिए स्टॉक के रुप में रखी ठेवियां ही सिरदर्द बनती जा रही है। हालांकि कुछ व्यापारियों का ये भी कहना था कि एसीबी की टीमें जिस तरह से ब्लॉकों की नाप-तौल कर रही है वह गलत है क्योंकि वे इन्हें खरीदते समय ब्लॉक का केवल उपयोगी हिस्सा ही नापते हैं।

कम मिले स्टॉक, इसलिए छुपा रहे ठेवियां
दुबारा कार्रवाई से आशंकित व्यापारी अब पत्थर की इन ठेवियों को दो-तीन किमी के दायरे में मुख्य सड़क से दूर के खाली पड़े खेतों में ले जाकर एकत्र कर रहे हैं। ताकि अगर दुबारा कार्रवाई हो तो उनकी फर्मों पर अधिक स्टॉक नहीं मिले। हालांकि कार्रवाई के बाद से बंदी पड़ी यूनिटें विधायक के आश्वासन के बाद शुरू तो हो गई है और इससे रीको का व्यापार सामान्य होकर पटरी पर आने लगा है। लेकिन व्यापारियों को अभी भी अंदर ही अंदर कार्रवाई का डर भी बैठा हुआ है।

बयाना. खेतों में रखी पत्थर की ठेवियां।

खबरें और भी हैं...