पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर्षोल्लास से मनाया खालसा पंथ स्थापना दिवस और बैशाखी पर्व

हर्षोल्लास से मनाया खालसा पंथ स्थापना दिवस और बैशाखी पर्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुसिंह सभा की ओर से शनिवार को स्थानीय गुरुद्वारा परिसर में खालसा पंथ का 319वां स्थापना दिवस एवं बैशाखी पर्व धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह श्रद्धालुओं ने निशान साहिब की सेवा करते हुए नया चोला धारण कराया। इसके बाद सुखमनी साहिब का पाठ, अरदास व प्रवचनों के साथ गुरु का अटूट लंगर बरता। वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने बैशाखी पर्व के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक बताया। इस मौके पर गुरुद्वारा ज्ञानी अमरजीत सिंह, गुरुद्वारा प्रधान इन्द्रजीतसिंह मग्गो, सचिव जगजीतसिंह चावला, काशीराम खत्री, बिटटू, रवि, राजेश छाबड़ा, तारावंती, पूरनसिंह चावला, पीलू, अमित, जॉली, हैप्पी चावला सहित सिख-पंजाबी समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी तरह ब्रह्मबाद गांव स्थित गुरुद्वारा में भी ज्ञानी सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में बैशाखी पर्व व स्थापना दिवस के कार्यक्रम हुए।

नदबई। कस्बे के कासगंज रोड स्थित सीनियर सैकंडरी स्कूल में वैशाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ विद्यालय प्रबन्धक दाऊदयाल कटारा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर किया गया। बैसाखी पर्व पर छात्र छात्राओं एवं विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा एकल नृृत्य, सामूहिक नृृत्य, नाटक आदि विभिन्न प्रकार से आकर्षक कार्यक्रमों का मंचन किया गया। तदोपरान्त सांस्कृृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे बच्चों को सम्मान किया गया। इस मौके पर डाॅ हिमांशु कटारा, डाॅ राहुल कटारा, अशोक शास्त्री, रोहित सिंह, संतोष आदि मौजूद थे।

बयाना. गुरुद्वारा में निशान साहिब की पूजा करते श्रद्धालु।

विधायक ने गुरुद्वारे की चारदीवारी को दी 31 हजार की राशि
रूपवास। गांव खानसूरजापुर के गुरूद्वारे में बैशाखी का पर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल की अध्यक्षता में मनाकर लंगर प्रसादी वितरित की गई। जिसमें करीब पांच सौ लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। पूर्व सरपंच त्रिलोचनसिंह ने बताया कि इस दौरान विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल ने गुरुद्वारे की चारदीवारी के लिए 31 हजार रुपए की राशि कमेटी को दी। इससे पूर्व गुरुद्वारे में सजावट के साथ-साथ गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ करने के बाद भजन कीर्तन, गुरुवाणी कार्यक्रम हुआ। विधायक ने गुरूग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कौशू पहलवान, श्रवण वैद, संतोष सिकरवार, कोमल चौधरी, बब्बू सांगा, महेश बंसल, ओमप्रकाश खरका, करनैलसिंह, निर्मलसिंह, मंगलसिंह आदि उपस्थित थे।

रूपवास- गांव खानसूरजापुर के गुरुद्वारे में सिख समाज के लोगों के साथ विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल।

खबरें और भी हैं...