पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूमि चयन केे विवाद में औपचारिक रहा अंबेडकर भवन शिलान्यास कार्यक्रम

भूमि चयन केे विवाद में औपचारिक रहा अंबेडकर भवन शिलान्यास कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूमि चयन के स्थान के विवाद के चलते नगरपालिका की ओर से बनाया जाने वाला अंबेडकर भवन शिलान्यास कार्यक्रम औपचारिक रहा। भवन के लिए चयनित भूमि के स्थान से असंतुष्ट विधायक व नपा चेयरमैन सहित अधिकतर पार्षदों ने शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। विवाद को बढ़ता देख अधिशाषी अधिकारी भी कार्यक्रम से नदारद रहे। हाल ये रहा कि शिलान्यास पट्टिका पर अंकित पांच अतिथियों में से चार अतिथि कार्यक्रम में नहीं आ पाए। विधायक व चेयरमैन का करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष व पार्षद मुरारीलाल बारैठा की अध्यक्षता में कुछ चुनिंदा पार्षदों की मौजूदगी में नपा कर्मचारियों ने शिलान्यास कार्यक्रम कराया।

मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार प्रत्येक नगरपालिका मुख्यालय पर अम्बेड़कर भवन बनाए जाने हैं। इसके लिए नगरपालिका प्रशासन ने दमदमा रोड स्थित अग्निशमन कार्यालय से सटी जमीन को अंबेडकर भवन निर्माण के लिए चिन्हित किया है। जबकि स्थानीय विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल व चेयरमैन कमलकिशोर इस भवन को कस्बे के सार्वजनिक उपयोग के लिए अन्य स्थान विशेषकर रुदावल रोड स्थित दलित बस्तियों के आसपास बनवाना चाहते हैं। नपा प्रशासन की ओर से चिन्हित किए गए स्थान को लेकर दलित संगठनों के लोगों में अंसतोष के स्वर पनपने लगे हैं। लोगों का कहना था कि नपा प्रशासन को सरकार की मंशा के अनुरुप ही अंबेडकर भवन का निर्माण दलित बस्तियों के आसपास कराना चाहिए। जगह चयन से नाराज विधायक शनिवार को हुए शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। नपा के जेईएन करनसिंह लोधा ने बताया कि करीब 52 लाख की लागत से अंबेडकर भवन निर्माण कराया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल बारैठा सहित पार्षद जीतू पटेल, मणि अग्रवाल, दिनेश शर्मा, आरआई नटवर बसवाल, बबलेश सैनी, प्रमोद कोली, दीपक अग्रवाल, अमरसिंह धाकड़ आदि मौजूद रहे।

बयाना. नगरपालिका में अंबेडकर भवन शिलान्यास कार्यक्रम में सूना पड़ा पांडाल।

अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, नहीं निकली शोभायात्रा, पुलिस रही तैनात
बयाना | भीमराव अंबेडकर जयंती पुलिस सुरक्षा के बीच मनाई गई। कस्बे में अंबेडकर पार्क में एससी-एसटी मोर्चा, जाटव समाज सहित दलित संगठनों व उनके अनुयायियों की ओर से अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गत दो अप्रैल को प्रदेशभर में उपजे तनाव के हालातों के बाद जिले में लगाई गई धारा 144 को देखते हुए इस बार जयंती कार्यक्रम साधारण रहा। इस बार शोभायात्रा निकालने का कार्यक्रम भी स्थगित करना पड़ा है। पुलिस व बीएसएफ का जाब्ता तैनात रहा। कार्यक्रम के दौरान शांति व कानून व्यवस्था की दृष्टि से एएसपी प्रकाश शर्मा, एसएचओ खलील अहमद, बीएसएफ के कमांडेंट सुधीर कुमार के नेतृत्व में पार्क के अंदर व बाहर पुलिस व बीएसएफ के जवान मौजूद रहे।

डीग | भारत र| डाॅ भीमराव अम्बेडकर जीवन पर्यन्त दलित, पिछड़ों व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जवाहरसिंह बेढम, कुम्हेर के पूर्व प्रधान मनोजसिंह, ज्ञानू जघीना, जिला उपाध्यक्ष पदम जैन, मनवीर जैन, निरंजन टकसालिया आदि मौजूद थे। वहीं अंबेडकर सर्किल पर लगाई गई डाॅ भीमराव अंबेडकर की नवीन प्रतिमा का अनावरण करते मुख्य अतिथि डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्रसिंह ने लोगों से भारत र| दलितों के मसीहा डाॅ अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।

भुसावर | गांव बारौली में वैर विधायक भजनलाल जाटव के मुख्य आतिथ्य एवं सरपंच देशराज सिंह की अध्यक्षता में डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाते हुए ग्रामीणों द्वारा अतिथियों को माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

सीकरी | संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस जिला पार्षद शोभाराम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य मनाया गया।

नगर | विधायक अनीता सिंह व पालिकाध्यक्ष प्रीति अंबेश द्वारा रमेशचंद लवानियां के सानिध्य में डाॅ भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर राज्य सरकार की ओर से 48 लाख की स्वीकृत राशि से जाटव मोहल्ला में अंबेडकर भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया।

रुदावल | बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से शोभायात्रा की स्वीकृति नहीं मिली।

बाइक स्लिप हो जाने से अचानक पैर में चोट लगने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाया था। भवन के लिए जगह गलत चिन्हित की गई है। नपा अधिकारियों से चर्चा कर भवन को जाटव बस्ती के आसपास बनवाएगा जाएगा। इससे भवन का सार्वजनिक उपयोग हो पाएगा। क्योंकि अग्निशमन केन्द्र आम लोगों की पहुंच से दूर है। वहां इसका उपयोग नहीं हो पाएगा। -कमलकिशोर, चेयरमैन, बयाना

मैं भरतपुर में संगठन महामंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाया। लेकिन अंबेडकर भवन निर्माण के लिए नपा प्रशासन ने जो जगह चिन्हित की है वह बिल्कुल गलत है। दुबारा से सर्वसहमति से जगह चिन्हित की जाएगी। अगर वर्तमान चयनित स्थान अग्रिशमन केन्द्र पर भवन बना तो वह सार्वजनिक उपयोग में नहीं आ पाएगा। इससे राज्य सरकार की मंशा पूरी नहीं हो सकेगी। रुदावल रोड पर सार्वजनिक स्थान पर भवन को बनवाया जाएगा।-बच्चूसिंह बंशीवाल, विधायक बयाना

कुम्हेर. अंबेडकर भवन की भूमि का पूजन करते विधायक विश्वेंद्र।

अंबेडकर के सिद्धांतों का करें अनुसरण: विधायक विश्वेंद्रसिंह
कुम्हेर | संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह के अवसर पर कस्बे के इंदिरा पार्क में बनने वाले अंबेडकर भवन के लिए डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह ने विधि विधान से भूमि पूजन किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ अंबेडकर द्वारा बताये गए रास्ते के अनुरूप आमजन को चल कर समाज को शिक्षित और संगठित बनाना चाहिए। इस मौके पर मूलचंद, गंगाराम, देवी सिंह, ओम प्रकाश, चंद्रपाल, नत्थू लाल, हरी सिंह आदि लोगों ने अपने विचार रखे।

नदबई | जाटव समाज द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर्यटन मंत्री कृृष्णेन्द्रकौर दीपा के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष बालमुकंद बिहारिया ने की।

नगर | पुलिस की पाबंदी से संत रविदास सेवा मंडल की ओर से गांव रविदासपुरा में डाॅ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को रद्द किया गया है। इस मौके पर मनीराम, बिजेन्द्र, रतन सिंह, दरब सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...