रूपसिंह बने कोली समाज के राष्ट्रीय मंत्री
बयाना | अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवरजी भाई बावलिया ने कस्बे के कोलीपाड़ा गांधी चौक निवासी रूपसिंह कोली को संगठन का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र में समाज के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए तीन वर्ष के लिए पद की जिम्मेदारी दी गई तथा संगठन की गतिविधियों को आगे बढाने के निर्देश दिए गए हैं।