पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजपुरोहित महासम्मेलन को लेकर घर घर जाकर दिया न्यौता

राजपुरोहित महासम्मेलन को लेकर घर-घर जाकर दिया न्यौता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बायतु | कानोड़ ग्राम पंचायत में राजपुरोहित समाज के युवाओं ने बालोतरा में राजपुरोहित युवा क्रांति संगठन द्वारा 21 व 22 मई को आयोजित होने वाले राजपुरोहित युवा क्रांति के प्रथम महासम्मेलन को लेकर गांवों में पीले चावल बांटकर सम्मेलन में भाग लेने का न्यौता दिया। राजपुरोहित युवा क्रांति के बायतु प्रभारी सम्पतसिंह कानोड़ ने बताया कि महासम्मेलन में समाज के करीब 15 से 20 हजार युवा भाग लेंगे। दो दिवसीय महासम्मेलन में सामाजिक एकता, सद्भावना व सामाजिक कार्यों पर चिंतन व मंथन किया जाएगा। प्रथम महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए युवाओं द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल बांटे जा रहे है। समाज के युवाओं द्वारा कानोड़, चेनोणियों की ढाणी, चवा, रतेऊ, ढूंढा, चांदेसरा, संतरा सहित आस पास के गांवों में जाकर घर घर पीले चावल बांटे जा रहे है। इस दौरान सुमेरसिंह, प्रेमसिंह, जबरसिंह, हरिसिंह, सम्पत राजपुरोहित कानोड़, जितेंद्र, मेवासिंह पाली, हेमंत बाड़मेर, मांगीलाल, भेरूसिंह संतरा, नरेश जोधपुर, चुतरसिंह चवा, दुर्गसिंह ने प्रचार प्रसार कर पीले चावल बांटे।

धनाऊ | राजपुरोहित समाज के राजपुरोहित युवा क्रांति के बैनर तले समाज के युवाओं द्वारा विशाल महासम्मेलन का आयोजन 21 व 22 मई को बालोतरा में आयोजित होगा। इसमें समाज के हजारों युवा भाग लेंगे। राजपुरोहित युवा क्रांति के अध्यक्ष प्रभुसिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजपुरोहित समाज के इतिहास में पहली बार समाज के युवाओं का महासम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें सामाजिक एकता व युवा शक्ति के महत्व पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के सदस्य धर्मसिंह राजपुरोहित, बाबूसिंह, जितेंद्र सिंह कानोडिया, अरविंद सिंह धगड़वास, राजवीर सिंह, पारस सिंह, गणपत सिंह, जसवंत सिंह, प्रकाश सिंह, रामसिंह सहित कई युवा समाज के घर-घर जाकर सम्मेलन में आने का न्यौता दे रहे है।

खबरें और भी हैं...