दो आत्महत्याएं: एक ने फंदा लगाया,दूसरे ने बेरी में कूद दी जान
बायतु | गिड़ा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग आत्महत्या की घटनाएं सामने अाई है। इसमें एक जने ने पेड़ से फंदा लगाया तो दूसरे ने बेरी में कूद जान दे दी। घटना की सूचना पर दोनों जगह पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए। पूनमाराम पुत्र तुलछाराम मालदेता गिड़ा ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका पुत्र लुंभाराम पुत्र अचानक घर से गायब हो गया। इस पर तलाश की तो घर के पीछे खेजड़ी के पेड़ से फंदा लगाए हुए था। तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। इसी तरह सोहडा ग्राम पंचायत में बुधवार को चौथाराम पुत्र हेमाराम भील (26) ने बेरी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द किया।