जिले भर में भीषण गर्मी के चलते आए दिन विद्युत ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं हो रही है लेकिन बायतु कस्बे की मुख्य बाजार में सोनी मार्केट के सामने लगे डिस्कॉम के विद्युत ट्रांसफार्मर के बिल्कुल सटाकर लगाए गए सब्जी के हाथ ठेलों से हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। कस्बे की मुख्य बाजार में विद्युत ट्रांसफार्मर होने के कारण कभी भी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस विद्युत ट्रांसफार्मर के पास से हमेशा अधिकारियों व विद्युत विभाग के कार्मिकों का आना जाना लगा रहता है लेकिन किसी भी अधिकारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है।
भास्कर संवाददाता | बायतु