पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिस्कॉम व दीनदयाल उपाध्याय योजना के अफसरों पर लगाया भेदभाव का आरोप, प्रधान ने लगाई फटकार

डिस्कॉम व दीनदयाल उपाध्याय योजना के अफसरों पर लगाया भेदभाव का आरोप, प्रधान ने लगाई फटकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति बायतु की साधारण सभा प्रधान गैरोदेवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। विकास अधिकारी मनवीरसिंह बेनीवाल ने बताया कि बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली, पानी व सड़क समेत अन्य समस्याएं रखी। बिजली व पानी के मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अधिकारी आमजन की किसी भी समस्या को गंभीरता से नहीं लेते हैं। पंचायत समिति सदस्य धन्नाराम कड़वासरा ने कहा कि चौखला गांव में 9 जीएलआर बनी हुई है, लेकिन एक में भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है। समाजसेवी बांकाराम धतरवाल ने कहा कि छीतर का पार में पंडित दीनदयाल योजना के अन्तर्गत विद्युत कनेक्शन नहीं होने से उपभोक्ताओं को डिस्कॉम के चक्कर काटने पड़ते हैं। पूर्व सरपंच नोसर हड़मन्तसिंह ने चवा जीएसएस के कार्मिकों की शिकायत करते हुए कहा कि क्षेत्र में बार-बार अघोषित बिजली कटौती होने पर कार्मिकों द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जाता है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगे बिजली ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड होने से जल जाते हैं। बायतु चिमनजी सरपंच भंवरलाल गोदारा ने डिस्कॉम व दीनदयाल योजना के अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि बायतु चिमनजी ग्राम पंचायत में दीनदयाल योजना के तहत एक भी कनेक्शन नहीं हुआ, जिस पर पूर्व प्रधान सिमरथाराम बेनिवाल ने डिस्कॉम व दीनदयाल योजना के अधिकारियों को जोरदार फटकार लगाई। बैठक में पेयजल योजना, बिजली व ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास परियोजना, शिक्षा, कृषि, पशुुुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विकास योजनाओं, परिवार कल्याण व मौसमी बीमारियों के संदर्भ में तथा वार्षिक कार्य योजना को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान तहसीलदार विजयसिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान सिमरथाराम चौधरी, पीएचईडी एईएन सोमदत्त नेहरा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भंवरसिंह बेनीवाल, एबीईईओ सुरेश कुमार गौड़, जेईएन डिस्कॉम प्रदीप डाडवानी, पंचायत समिति सदस्य सिगरतीदेवी सहित अधिकारी मौजूद रहे।

भास्कर संवाददाता. बायतु

पंचायत समिति की बैठक में बिजली, पानी व सड़क के मुद्दे रहे हावी

सेड़वा | सेड़वा उपखंड मुख्यालय पर पंचायत समिति सेड़वा की साधारण सभा की बैठक सेड़वा प्रधान पदमाराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बिजली, पानी व सड़क जैसे मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश जताया। प्रधान पदमाराम मेघवाल ने बताया कि जनता जल योजना को सरकार ने ग्राम पंचायत को दिया है। उनके पास संसाधनों की कमी के कारण कई स्कीमें बंद पड़ी हैं। सरकार इसे वापिस जलदाय विभाग को सुपुर्द करें, ताकि आमजन को पानी की राहत मिले। उन्होंने गर्मी ज्यादा होने की वजह से सेड़वा उपखण्ड में होने वाली बिजली कटौती को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के 15 किलोमीटर नई सड़क योजना के मापदंड नहीं होने के कारण बजट का मिस यूज हो रहा है। इसी तरह जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में गौरव पंथ के बंद पड़े कार्यों को जल्दी से शुरू करने की मांग की, जिस पर प्रधान मेघवाल ने जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी समस्याएं रखी।

खबरें और भी हैं...