पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1971 के पाक विस्थापित परिवार को दी खातेदारी अधिकार की जमाबंदी की नकल

1971 के पाक विस्थापित परिवार को दी खातेदारी अधिकार की जमाबंदी की नकल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत खरंटिया के अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। उपखंड अधिकारी अंजूम ताहिर सम्मा, विकास अधिकारी हीराराम कलबी, तहसीलदार अरुणकुमार त्रिवेदी, नायब तहसीलदार दीपाराम ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के साथ आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया। शिविर में सभी विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा इन सभी योजनाओं से लाभान्वित होने की भी बात कही। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की 45 स्वीकृतियां जारी की गई। 2016-17 के स्वीकृत 06 आवासों के पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर तीसरी किश्त की कार्रवाई की गई। मनरेगा योजना में 478 नवीन जॉब कार्ड जारी किए गए।

चौहटन | लोक अदालत न्याय आपके द्वार के तहत शुक्रवार को चौहटन पंचायत समिति के केलनोर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र पर उपखंड अधिकारी भूपेंद्र यादव, तहसीलदार तुलछाराम विश्नोई, नायब तहसीलदार ठाकराराम की मौजूदगी में आयोजित हुआ। उपखंड अधिकारी यादव ने सीमा के प्रहरियों से आह्वान किया कि पॉलिथीन का उपयोग न कर स्वच्छ भारत मिशन अभियान में सहभागी बने। तहसीलदार तुलछाराम विश्नोई ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे न्याय आपके द्वार शिविर केलनोर में गैर खातेदार अनोपाराम पुत्र जेताराम मेघवाल निवासी कैलनोर के लिए वरदान साबित हुआ। 1971 में पाक विस्थापित परिवार को ग्राम केलनोर में खसरा नंबर 972/428 में रकबा 11 बीघा का भूमि आंवटन हुआ। लेकिन आज दिन तक राजस्व रिकार्ड में गैर खातेदार दर्ज था। गैर खातेदार होने के कारण उसे भूमि संबंधी कोई लाभ नहीं मिल रहा था। शिविर में अनोपाराम द्वारा खातेदारी अधिकार प्रार्थना पत्र पेश किया, जिस पर विचार कर अनोपाराम को खातेदारी अधिकार की जमाबंदी की नकल दी गई। शिविर में उपखंड अधिकारी द्वारा 3 प्रकरणों तथा 42 नामांतकरण, 7 आपसी सहमति बंटवारे, 174 खाता दुरुस्ती, 1 सीमांकन, 48 राजस्व रिकार्ड़ की नकलें, 146 विभिन्न राजस्व प्रकरण सहित 422 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

शिविर में केलनोर सरपंच हमीरसिंह, भू निरीक्षक राऊराम, ग्राम विकास अधिकारी कैलाश कुमार खत्री , पटवारी दिलीप डूडी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

चौहटन. शिविर में निपटाए राजस्व प्रकरण का निस्तारण पत्र सौंपते हुए।

खबरें और भी हैं...