थोब | राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय साथूणी पुरोहितान के सैकेंडरी के क्रमोन्नयन पर ग्रामीण छात्रों को अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी। सरपंच मीमो कंवर, समाजसेवी श्रवणसिंह सिमरखिया, जसराजसिंह, नरपतसिंह, जसवंतसिंह, पर्वतसिंह, जोगेंद्रसिंह ने बताया कि बायतु विधायक कैलाश चौधरी के अथक प्रयासों से विद्यालय क्रमोन्नत हुआ है। इससे गांव के छात्रों को अन्य गांवों तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वहीं बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।