पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर पार्टी का समर्थन करें: चौधरी

कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर पार्टी का समर्थन करें: चौधरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्र व राज्य सरकार किसानों को हित में कोई कार्य नहीं कर रही। कांग्रेस किसानों के मुआवजा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि देश के नवनिर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भाजपा के शासनकाल में विकास के नाम पर हमेशा आम जनता के साथ धोखा किया गया है। हम सबको कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर पार्टी का समर्थन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है। यह बात बायतु मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित कांग्रेस कमेटी बायतु ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट कस्तूराराम सारण व परेऊ ब्लॉक अध्यक्ष घेवरराम मेघवाल के अभिनंदन समारोह में पूर्व सांसद व एआईसीसी सचिव हरीश चौधरी ने कही। पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि देश का नौजवान जानता है कि देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक जितनी भी विकास की योजनाएं धरती पर साकार है वह कांग्रेस पार्टी की ही देन है। भाजपा झूठ फरेब के सहारे नौजवानों को गुमराह कर सत्ता तो हासिल कर लेती है। लेकिन सत्ता के बाद उनके असली चेहरे जनता के सामने उजागर हो जाते हैं। कार्यक्रम में सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरसिंगाराम मेघवाल द्वारा समस्त नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों को श्रीफल भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व बीसीसीबी चेयरमैन डूंगराराम काकड़, समाजसेवी खेताराम कॉमरेड व यूथ कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा ने किया। कार्यक्रम को जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान, गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम डेलू, पाटोदी प्रधान रशीदा बानो, पूर्व प्रधान सिमरथाराम चौधरी, युवा नेता आजादसिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...