पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षा केंद्र बदलने की मांग को लेकर सांसद से मिले प्रशिक्षणार्थी

परीक्षा केंद्र बदलने की मांग को लेकर सांसद से मिले प्रशिक्षणार्थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बायतु | डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन ( डी.एल.एड ) प्रथम वर्ष की 11 मई से आयोजित हो रही 12 दिवसीय गतिविधि आधारित कार्यशाला (WBA - 512) तथा अध्ययन केन्द्र बायतु के प्रथम वर्ष के सभी प्रशिक्षणार्थियों के विषय कोड 501, 502 व 503 की परीक्षाएं 31 मई से 2 जून तक आयोजित होगी। इन परीक्षाओं का केन्द्र बाड़मेर दिए जाने को लेकर प्रशिक्षणार्थियों ने बाड़मेर जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा केन्द्र बायतु करवाने की मांग की है। राउमावि बायतु प्रधानाचार्य अनिता चौधरी ने बताया कि अध्ययन केन्द्र बायतु में चल रही कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने सांसद चौधरी से फोन पर बात करके अपनी समस्या बताई तथा समाधान की मांग की। जिस पर सांसद चौधरी स्वयं प्रशिक्षण केन्द्र राउमावि बायतु पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कार्यशाला को लेकर विचार विमर्श किया तथा प्रशिक्षणार्थियों को परीक्षा केन्द्र बायतु करवाने का भरोसा दिलाया।

खबरें और भी हैं...