पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शुगर मिल सील, 25 लाख सिक्योरिटी जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखबीर सिंह बाजवा, चंडीगढ़ | स्वच्छ नदियों में से एक ब्यास दरिया में शुगर मिल से लीक हुआ कई लाख लीटर शीरा मिलने से हजारों मछलियां और गायों के साथ-साथ कई जीव भी मारे गए हैं। पर्यावरण मंत्री ओपी सोनी ने शीरा फेंकने वाली बटाला स्थित चड्ढा शुगर मिल सील करने और मिल की 25 लाख की सिक्योरिटी राशि जब्त करने का आदेश दिया है। वहीं, वाइल्ड लाइफ के प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर कुलदीप सिंह का कहना है कि ब्यास के पानी को दोबारा पूरी तरफ साफ होने में अभी करीब 10 दिन और लगेंगे, लेकिन तब तक यह दूषित पानी आगे राजस्थान और सरहिंद फीडर तक पहुंच जाएगा। इससे और मछलियों के मरने की आशंका है। शीरे का असर हरिके पत्तन तक हुआ है। इससे पानी में छोड़े गए 47 घड़ियालों और 12 से ज्यादा डाॅल्फिन की जान पर भी खतरा है। कारण, देश में रिवर डाॅल्फिन सिर्फ ब्यास में ही हैं। अफसरों ने सर्च शुरू कर दी है। शेष | पेज 7

कैट फिश से चला पता; दरिया में काफी नीचे तक हुआ असर

कुलदीप के अनुसार शीरे ने दरिया में काफी नीचे तक असर किया है। क्योंकि बड़ी तादाद में कैट फिश भी मारी गईं। कैट फिश दरिया के सबसे निचले हिस्से में ही पाई जाती हैं।

मिल मालिक हैं सरना की भतीजी

लीकर किंग रहे पोंटी चड्ढा के भाई की इस मिल को उनके परिवार की बहू जसदीप कौर चला रही हैं, जो शराब के बड़े कारोबारियों में गिनी जाती हैं। वह डीएसजीएमपीसी प्रधान रहे परमजीत सिंह सरना की भतीजी हैं। सरना सीएम के धार्मिक मामलों के सलाहकार भी बताए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...