पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • पीपीसीबी की हाई लेवल कमेटी शराब मिलाें की जांच कर दो दिन में देगी रिपोर्ट

पीपीसीबी की हाई लेवल कमेटी शराब मिलाें की जांच कर दो दिन में देगी रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | बटाला के कीड़ी अफगान स्थित चड्ढा शुगर इंडस्ट्रीज से लीक होकर ब्यास दरिया में मिले शीरे से दूषित हुए पानी से मछलियों समेत अन्य जलजीवाें के मरने के बाद पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बाेर्ड एक्टिव हाे गया है। बाेर्ड चेयरमैन केएस पन्नू ने प्रदेश में संचालित करीब 18 शुगर मिलाें में चेकिंग करने के अादेश जारी किए हैं। इसकाे लेकर बाेर्ड ने हार्इ लेवल कमेटी गठित की है अाैर कमेटी से दाे दिन में रिपोर्ट तलब करने के अादेश जारी किए हैं। चेयरमैन पन्नू ने बताया कि गठित टीम काे सख्त हिदायत की है कि शूगर मील जांच के दाैरान किसी प्रकार की काेताही न बरती जाए।

खबरें और भी हैं...