करिश्मा: मां-भाई गुजर गए, पिता जेल में, ऐसे बची मासूम
सीएम योगी भी अपने दौरे पर उससे मिले थे। मानवी नाना नानी के साथ घर लौट आई है। नाना वासुदेव कहते हैं कि 2 साल पहले मेरी बेटी की दहेज़ के कारण बलि इन लोगों ने चढ़ा दी थी, लेकिन हादसे की वजह से हमें उस परिवार की मदद को आगे आना पड़ा। हमारी नातिन मानवी वहां अकेली पड़ गई थी। उसे हम अकेला कैसे छोड़ते। अब वह हमारे साथ ही रहेगी। मानवी के दादा-दादी अभी तिरपाल में रह रहे हैं। पता नहीं कब तक उनका घर बनेगा। अभी मानवी के घाव भी नहीं भरे हैं। अब उसका हम स्कूल में एडमिशन कराएंंगे। मानवी के नाना बसाई खैरागढ़ में खेती-बाड़ी करते हैं। वह कहते हैं कि जैसे लगता है कि हमारी बेटी लौट आई है। अब मानवी की पढ़ाई से लेकर शादी तक का जिम्मा हमारा है। घायल मानवी को 50 हजार रुपए मिले हैं जो अभी उसके दादा के पास हैं। अगर वह देंगे तो उसकी पढ़ाई में काम आएंगे।
करिश्मा : पेड़ गिरा, लेकिन बाल भी बांका न हुआ इनका
लेकिन इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि नीचे बैठे विक्षिप्त का कुछ नहीं बिगड़ा। उसके सिर से कुछ ऊंचाई पर पेड़ जमीन पर टिक गया। वह अब भी इसी पेड़ के नीचे बैठा रहता है। इस पेड़ को देखने वाले लोग कह रहे हैं कि यह कोई करिश्मा ही रहा होगा जो इस व्यक्ति के सिर के ठीक ऊपर गिरकर भी यह पेड़ उस तक नहीं पहुंच पाया।
शुगर मिल पर तीन दिन में भी एफआईआर नहीं, शिकायत पर लगा दिए 21 आॅब्जेक्शन
- जहरीले पानी से कितने जीवों का नुकसान हुआ है और किस इलाके में हुआ है।
- क्या मरने वाले जीवों का पोस्टमाॅर्टम या मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट साथ लगाई जाए। जीव की मौत का कारण जहरीला पानी है या बीमारी इसका ओपीनियन मेडिकल एक्सपर्ट से लिया जाए।
- दूषित हुए पानी का मिल में स्टोर शीरे के सैंपल से मिलाया किया जाए। मिलान की रिपोर्ट लैब से हासिल की जाए।
- वेटिंग के लिए पेश की गई रिपोर्ट कानूनी पक्ष से अंतिम है और कानूनी पक्ष पूरे करती है।
- शिकायत के साथ लगाए गए दस्तावेजों को साबित करने के लिए गवाह रखे जाएं।
- शिकायत के समय पब्लिक का कोई एविडेंस क्यों नहीं रखा गया।
- गवाहों की लिस्ट साथ लगाई जाए।
-गवाहों के बयान दर्ज किए जाएं।
अभी मेरे पास नहीं आई फाइलः डीए
कानूनी माहिर की तरफ से वाइल्ड लाइफ की शिकायत पर लगाए गए आॅब्जेक्शन्स के बारे में गुरदासपुर के डिस्ट्रिक्ट अटाॅर्नी सलवान का कहना है कि इस संबंधी फाइल अभी तक उनके पास नहीं आई है। जब आएगी उसके बाद ही कुछ कह सकते हैं।
कार्रवाई न हुई तो कोर्ट जाउंगा
कपूरथला| पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सिचेवाल का कहना है कि उन्होंने 18 साल में काली बेईंं में पड़ते 150 गांवों और शहरों का दूषित पानी बंद करवाकर ब्यास दरिया के पानी में सुधार किया था। लेकिन शुगर मिल से निकले शीरे ने एक ही दिन में पानी दूषित कर दिया। अगर सरकार ने कोई कार्रवाई न की तो वह कोर्ट जाएंगे।
श्रीनगर, करगिल तथा लेह के बीच पूरे साल रहेगा सड़क संपर्क
लेह/श्रीनगर | प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने इस वर्ष के शुरू में 6,800 करोड़ रुपए की लागत से बालटाल तथा मिनारमार्ग के बीच एनएच-1 ए पर टू-लेन सुरंग के निर्माण, चालू करने तथा रखरखाव को मंजूरी दी थी। इस सुरंग के निर्माण से श्रीनगर, करगिल तथा लेह के बीच पूरे साल वाहन आ-जा सकेंगे। 14.15 किमी लंबी जोजिला सुरंग देश की सबसे बड़ी सड़क सुरंग तथा एशिया की सबसे बड़ी दो दिशाओं वाली सुरंग होगी।
जोजिला सुरंग खास
- 11, 578 फीट की ऊंचाई पर श्रीनगर-करगिल-लेह नेशनल हाईवे पर बन रहा
- 14.15 किमी लंबी यह सुरंग आधुनिक इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण होगा
- 3.50 घंटे की जोजिला पहाड़ी की दूरी घटकर 15 मिनट की रह जाएगी
- 90 प्रतिशत स्थानीय लोगों को काम मिलेगा सुरंग निर्माण में
- 6 साल में सुरंग बनाने का लक्ष्य है, मोदी ने पांच साल में पूरा करने का आह्वान किया, सर्दियों में भारी बर्फबारी के बीच भी लद्दाख का सड़क संपर्क बना रहेगा
- पीएम मोदी 12 अगस्त 2014 के बाद दूसरी बार लेह पहुंचे थे
बौद्ध लामा कुशोक बकुल रिनपोछे के जन्म शताब्दी समारोहों का समापन
लद्दाख के बौद्ध लामा कुशोक बकुल रिनपोछे जन्म शताब्दी समारोहों का मोदी ने समापन भी किया। उन्होंने एक शिलापटि्टका का अनावरण किया। रिनपोछे 1951 में राज्य विधानसभा में विधायक चुने गए और राज्य सरकार में मंत्री बने। 1989 में उन्हें मंगोलिया में भारत का राजनयिक नियुक्त किया गया। वे दुनिया के पहले और एकमात्र भिक्षु राजनयिक थे।