पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवसेना सभी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी

शिवसेना सभी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|शिव सेना के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रविवार को शिव सेना भवन मुम्बई आयोजित हुई। शिव सेना के प्रदेश सचिव सुरेश चौहान ने बताया कि राज्य में आगामी विधान सभा चुनाव व संगठन के विकास तथा अब तक जिन लोगों को जिला व प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त किया उनके द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए अब तक किए गए कार्यों की जानकारी व राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी विधानसभा चुनावी व संगठन के विस्तार करने के लिए निर्देश दिए गए। चौहान ने कहा कि बैठक में शिव सेना राज्य संपर्क प्रमुख राजकुमार बाफणा, राज्य प्रमुख राजकुमार गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि शिव सेना आगामी सभी विधानसभा सीटों पर अपने मजबूत प्रत्याक्षी उतारने की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर दिनेश बोहरा, बद्रीनारायण बेडसा, अमृत राजपुरोहित, राजकुमार गोयल, उमेश छंगाणी, रामसिंह भंडारी, सुरेश चौहान, राजेश यादव, समर सिंह बुंदेला, गजेंद्र भंडारी, कैलाश अग्रवाल, रामअवतार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...