भूमि अवाप्ति के मुआवजा चेक वितरण शिविर आज लोटियाना में
ब्यावर|राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर ब्यावर-गोमती खंड पर सड़क निर्माण प्रयोजन से विभिन्न ग्राम पंचायतों में मुआवजा चेक वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को ग्राम पंचायत लोटियाना में शिविर आयोजित होगा।
इसी क्रम में बागलिया, खेड़ादांती के लिए 18 व 19 अप्रैल को ग्राम पंचायत केंद्र रावतमाल में शिविर, तारागढ़, दांदोला के लिए 23 व 24 अप्रैल को ग्राम पंचायत केन्द्र तारागढ़ में शिविर, बालाचाराहट के लिए 26 व 27 अप्रैल को ग्राम पंचायत केन्द्र ग्राम बालाचाराहट में शिविर को आयोजन कर अवाप्त की गई भूमि संबंधी मुआवजा चेक वितरण के लिए सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक ब्यावर एवं टॉडगढ़ तहसील की निम्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा। सक्षम प्राधिकारी एवं एसडीएम ब्यावर पीयूष समारिया के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 ब्यावर-गोमती खण्ड निर्माण के लिए ब्यावर व टॉडगढ़ तहसील क्षेत्र में आने वाले गांवों में भूमि अवाप्ति के अंतर्गत आबादी व सिवायचक भूमि में स्थित संरचनाओं का भुगतान पारित अवार्ड व सत्यापित स्वामित्व प्रमाण पत्र से संरचना धारकों को मुआवजा राशि दिए जाने के अनुक्रम में चेक वितरण शिविर लगाया जा रहा है, इसके लिए संबंधित पटवारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक शिविर स्थल पर आवश्यक रूप से उपस्थित होकर लाभांवित होने वाले व्यक्तियों की पहचान करना सुनिश्चित करेंगे।