पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जवानों ने की थाने में सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|कानून व्यवस्था बनाने के साथ ही पुलिस जवान अब थाने में साफ सफाई रखने को लेकर भी जागरूक हो रहे हैं। सभी थानों की साफ सफाई की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों को सौंपी गई है। इसी को लेकर आईजी मालिनी अग्रवाल तथा एसपी राजेंद्र चौधरी ने निर्देश जारी किए। एसपी के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार व रविवार को पुलिसकर्मी अपने अपने थानों मे सफाई अभियान चलाएंगे तथा श्रमदान कर साफ सफाई करेंगे। आईजी व एसपी के आदेशों के बाद रविवार को प्रक्रिया शुरू करते हुए सदर थाने मे सीआई सहदेवसिंह ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर पूरे थाने की सफाई की इस दौरान सभी जगहों पर सफाई की। थानों मे रखे दस्तावेजों की भी साफ सफाई कर दस्तावेजों क्रम बद्ध तरीके से जमाया गया। इस दौरान सीआई सहदेव चाैधरी ने भी पुलिस कर्मियों के साथ साफ सफाई करने में अपना सहयोग दिया। इसके बाद सीआई ने सभी पुलिस कर्मियों को साफ सफाई रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...