लेनदेन को लेकर मारपीट, घर पर लगाया ताला
मसूदा| इंदिरा कॉलोनी में लेनेदेन को लेकर महिला से मारपीट के मामले में पीड़िता ने ब्यावर में डीएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार परमेशी प|ी राजू रैगर ने बताया कि 2 दिन पूर्व वह मकान में अकेली थी तब पड़ोस में रहने वाले विक्रम सिंह व उसकी प|ी ने मारपीट करते हुए मकान खाली करने की धमकी दी और मकान पर ताला लगा दिया। विवाहिता के पति राजू ने बताया कि उसके पिता बाबूलाल का विक्रम सिंह के साथ रुपयों का लेनदेन था। पिता की मौत के बाद पैसे नहीं चुका पाने पर सूरत में विक्रम सिंह ने ब्यावर न्यायालय में मामला दर्ज कराया जो विचाराधीन है। गत शुक्रवार शाम मारपीट कर मकान पर ताला लगा दिया। जिसको लेकर मसूदा पुलिस एवं सहायक उपाधीक्षक ब्यावर छुग सिंह सोढा के समक्ष गुहार लगाई रविवार शाम को आरोपी ने लगाए गए अपने ताले को खोल दिया उक्त मामले में थाना अधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि मारपीट एवं ताला लगाने की कोई सूचना अभी तक नहीं आई है। पीड़ित द्वारा ब्यावर डिप्टी कार्यालय में शिकायत दी है शिकायत आते ही उचित कार्यवाही की जाएगी|