पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज सामान्य रूप से होगी जिले में पेयजल सप्लाई

आज सामान्य रूप से होगी जिले में पेयजल सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरवाड़| केकड़ी से जयपुर बाईपास पर बीसलपुर लाइन में लीकेज को सुधारने के बाद सोमवार को अजमेर शहर में जिले में सभी स्थानो पर पेयजल सप्लाई सामान्य रूप से होगी। शनिवार को बीसलपुर लाईन में वेल्डिंग टूटने को लेकर रविवार को अजमेर शहर ब्यावर में नसीराबाद में पेयजल सप्लाई बाधित रही थी।जानकारी के अनुसार शनिवार को उच्चाधिकारियो के निर्दश पर विभागीय अधिकारियों 5 घंटे का शटडाउन लेकर लाइन को दुरुस्त करने का कार्य किया गया था। शट डाउन के चलते रविवार को अजमेर सहित अन्य स्थानो पर पेयजल सप्लाई बाधित रही थी। गर्मी के भीषण मौसम मे पेयजल सप्लाई बाधित रहने पर लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पडा।

खबरें और भी हैं...