केंडल मार्च निकाल जताया विरोध
ब्यावर| स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया(एसआईओ) ईकाई की ओर से रविवार को शहीद स्मारक पर केंडल लाइट मार्च निकालकर कठुवा व उन्नाव में बलात्कार की हुई घटना का विरोध प्रदर्शन किया गया। संयोजक अब्दुल रज्जाक ने बताया कि केंडल लाइट मार्च के बाद सभा को संबोधित करते हुए एसआईओ के प्रदेश सलाहार समिति के सदस्य अबुल कलाम ने कहा कि कठुआ व उन्नाव की घटनाएं बहुत शर्मनाक है। इसके अतिरिक्त दोषियों को सरंक्षण देना देश के लिए बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा कि आसिफा व उन्नाव की पीडि़ता के साथ सही न्याय यही है कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए। केंडल मार्च में सद्भाव मंच के संयोजक रमेश यादव, जमाअते इस्लामी हिंद के मुमताज अली, जावेद हुसैन, हनीफ खान, अशोक सेन, पुष्पांजली पारीक, कैलाश बंजारा, रज्जाक काठात, रसूल काठात आदि उपस्थित थे।