पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंधी ब्रह्म खत्री समाज की 240 युवक युवतियों ने दिया परिचय

सिंधी ब्रह्म खत्री समाज की 240 युवक युवतियों ने दिया परिचय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| सिन्धी ब्रह्म खत्री नवयुवक मंडल की ओर से रविवार को वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। संयोजक महेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन विनोद नगर स्थित जवाहर भवन में हुआ। जहां कार्यक्रम में उपस्थित युवक युवतियों ने मंच पर अपना परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकोट से आए सुगणोमल व ईश्वरदास की ओर से कुलदेवी हिंगलाज माता व योगिराज स्वामी लीलाशाह महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारत सिंधी ब्रह्म खत्री समाज के अध्यक्ष पुरूषोत्तम दास थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के समय में साधनों व तकनीक का विस्तार तो खूब हुआ है, लेकिन सभी के पास समय का शायद अभाव हो गया है। जिसके कारण माता पिता को अपने विवाह योग्य बच्चों के लिए जानकारी के अभाव में अच्छे रिश्तों के लिए परेशान होना पड़ता है। इस प्रकार के आयोजन से एक ही स्थान पर उन्हें कई विकल्प मिल जाते है, जिससे समय व पैसे दोनों की बचत होती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में लालचंद कमलाणी, नारायण दास, किशनचंद, वसंत, रमेश कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...