पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंसक जानवर ने दो भेड़ को बनाया निवाला

हिंसक जानवर ने दो भेड़ को बनाया निवाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|तापमान बढ़ने के साथ हिंसक जानवर पानी व खाने की तलाश में आबादी क्षेत्र की ओर रूख कर रहे है। इसी का नतीजा शहर के निकटवर्ती गांवों में आए दिन पैंथर सहित अन्य हिंसक जानवर देखे जाने की वन विभाग को सूचना मिल रही है। रविवार को भी शहर के निकटवर्ती ग्राम मकरेडा में ग्रामीण देवी सिंह के बाड़े में बंधी चार भेडों पर हिंसक जानवर ने हमला करते हुए दो भेड़ों को मार दिया तथा दो को घायल कर दिया। इस घटना के बाद ग्राम में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही हिंसक जानवर के पग मार्ग की भी तलाश की। ग्रामीण देवी सिंह ने बताया रविवार अल सुबह करीब 3.45 पर उसे बाड़े में किसी जानवर के होने की आहट हुई। इस पर जब उठ कर बाहर देखा तो पैंथर एक भेड़ को मारने के बाद दूसरी भेड़ को दीवार फांद कर ले गया। इसमें दो भेड़ें घायल भी हुई। जिसकी सूचना उसने वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने ग्राम में पैंथर होने की बात कही है। मौके पर पहुंचे वन रक्षक रेखा कुमारी व रोहित नाथ ने कहा कि मौके पर पहुंच कर पग मार्ग की तलाश की गई है। जहां कुछ दूरी पर वन क्षेत्र में दूसरी मृत भेड़ भी मिल गई। वन अधिकारियों ने बताया कि जो पग मार्ग मिले है, वह पैंथर के ना होकर जरख के लग रहे है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता है कि यह शिकार पैंथर ने किया है।

खबरें और भी हैं...