अस्पताल में बांटे बीपी उपकरण
ब्यावर| सामाजिक संगठन ब्यावर द्वारा शुक्रवार को राजकीय अमृतकौर अस्पताल में 3 बीपी उपकरण भेंट किए गए। अध्यक्ष राजेंद्र तुनगरिया की प्रेरणा से बदनोर के भामाशाह रवि मकवाना की ओर से 3 बीपी उपकरण पीएमओ डॉ. एमके जैन को भेंट किए गए। मनोज चौहान, सोहन मेवाड़ा, पार्षद विजेंद्र प्रजापति, हनुमान चौधरी, शशि सोलंकी, मुकेश, पुष्पांजलि पारीक, संजय नाहर, शैलेश शर्मा, अजय शर्मा, भूपेंद्र पाल पंवार, चंद्रशेखर सोलंकी, राकेश, वृताजंय आर्य, अजय स्वामी समेत अन्य मौजूद थे।