ब्यावर| माहेश्वरी महिला परिषद की ओर से आयोजित करवाए जा रहे समर कैंप के शुक्रवार को छठे दिन बच्चों व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। महिला परिषद की अध्यक्ष मंजू तापड़िया ने बताया कि माहेश्वरी भवन में चल रहे शिविर में स्केचिंग, डांस, पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। मंत्री कुसुम मालू ने बताया कि साक्षी जैन ने महिलाओं व बालिकाओं को कुकिंग में केक बनाना सिखाया। इस अवसर पर प्रभा जाजू, आशा मूंदड़ा, गीता नवाल, कविता बजाज, लवीना माहेश्वरी, संगीता पसारी, अंजना हेड़ा, राज लक्ष्मी हेड़ा, प्रेम राठी, वर्षा तापड़िया, विष्णु मूंदड़ा, चेतना, दीपमाला, संध्या राठी आदि उपस्थित थे।