मुस्लिम समुदाय का सबसे पवित्र माने जाने वाला माह रमजान शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। मुस्लिम धर्म में शुक्रवार को रमजान माह के तहत पहला रोजा रखा गया।
मुस्लिम अकीदतमंदों ने रोजा रखकर पूरा दिन इबादत की। रोजे रखने वालों ने सुबह सहरी की। वहीं दिन भर नमाज, कुराने पाक की तिलावत में गुजारा। शाम के समय लोगो ने इफ्तार के लिए खजूर सहित अन्य फल, शरबत आदि की खरीददारी की। महिलाओं ने घरों में व्यंजन बनाए। शुक्रवार को दोपहर पहले जुमे की नमाज अदा की गई। हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने-अपने क्षेत्र की जामा मस्जिदों में पहुंच कर जुम्मा की नमाज अदा कर शहर में अमन, चैन, खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के बड़ी जामा मस्जिद, हनफियां मस्जिद, छोटी जामा मस्जिद, कसाबान मोहल्ला मस्जिद, छावनी जामा मस्जिद, हिदायत मस्जिद मिल रोड, अली नगर स्थित मदनी जामा मस्जिद सहित अनेक मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई।
ब्यावर. रमजान के पहले दिन शुक्रवार को मस्जिद में नमाज अदा करते लोग।