ब्यावर| श्री सीमेंट लिमिटेड ब्यावर द्वारा श्री बालिका समृद्धि योजना के तहत ग्राम थल का बाडिय़ा में चयनित परिवार की मौसिना के विवाह पर उपहार सामग्री समाज सेवा टीम द्वारा भेंट की गई। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने बताया कि समाज में लड़की के बालिग होने पर ही विवाह करने की जागरुकता आए, इस उद्देश्य के लिए कंपनी चयनित परिवारों की सहायतार्थ बालिका समृद्धि योजना चला कर उन्हें लाभान्वित कर रही हैं। अमित टाक ने चयनित परिवारो के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने सहयोग के लिए कंपनी अधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व वार्ड मेंबर अली काठात, सामुदायिक सदस्य, समाज सेवा टीम के मनोज बियाणी व ग्रामीण उपस्थित थे।