ब्यावर. विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की ओर से सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर ओपन कुश्ती चैपिंयनशिप का आयोजन 14 जून को उदयपुर रोड स्थित आशापुरा माता धाम में आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नितेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इसमें शहर के पहलवान भाग लेंगे। विजेता व उपविजेता पहलवान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजरंग दल के नगर अखाड़ा प्रमुख कमल बाकलीवाल को प्रतियोगिता के लिए कुश्ती संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेश वैष्णव, सहमंत्री अजय शर्मा, जिला संयोजक लक्की मकवाना, लखन सांखला, गोलू सांखला, हेमंत बारिया, कपिल तंवर, भरत बंदी वाल, कमल राठौड़, उत्तम शर्मा, राजू रल, बल्ली जावा, हनुमान बन्ना, बाबू सिंह, कुलदीप सिंह, करण, राहुल आदि उपस्थित थे।