पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थाना परिसर में गंदगी पर एसपी ने जताई नाराजगी

थाना परिसर में गंदगी पर एसपी ने जताई नाराजगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरीक्षण करते एसपी राजेंद्र सिंह, डिप्टी सोढ़ा व सदर थाना प्रभारी सहदेव सिंह।

भास्कर न्यूज| ब्यावर

जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को सदर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने सदर थाने के मालखाने, बंदी हवालात, ड्यूटी रूम, हेल्पडेस्क, रोजनामचे सहित अन्य दस्तावेजों का निरीक्षण किया। इस दौरान चौधरी ने थाने की सभी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। निरीक्षण के पश्चात एसपी चौधरी ने थाने में परेड करवाई तथा परेड की निरीक्षण भी किया। वार्षिक निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली।

इस दौरान उन्होंने थाने में पेडिंग चल रहे मामलों का अतिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए तथा थाना क्षेत्र में गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कही। बैठक से बाहर आते ही एसपी चौधरी थाने की छत पर चले गए तथा छत पर गंदगी तथा साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने छत तथा जब्ती वाहन स्थल पर भी साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र के हार्डकोर अपराधियों की भी जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों से थाने की व्यवस्थाओं तथा बीट प्रणाली के बारे में फीड बैक लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सदर थाने का क्षेत्र बहुत बड़ा है लेकिन यहां पर मात्र 19 जवानों की ही नफरी है जिसके कारण कई बार गंभीर अपराध की स्थिति में जाब्ते की व्यवस्था करने में समय लग जाता है। उन्होंने बताया कि हालांकि मालपुरा में अस्थाई चौकी स्थापित की गई है लेकिन वहां पर भी स्टाफ की कमी की समस्या आ रही है। पुलिस कप्तान ने सभी जवानों से सत्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी करने तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएस सोढ़ा, थानाधिकारी सहदेव चौधरी, सब इंसपेक्टर मोर मुकुटसिंह, सहदेव सिंह मीणा, एएसआई दशरथसिंह, नूर मोहम्मद, रणजीतसिंह तथा इंदरसिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...