पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगलियावास बांगड़ ग्राम रेल खण्ड का निरीक्षण

मांगलियावास-बांगड़ ग्राम रेल खण्ड का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|अजमेर मंडल पर दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है जिससे अधिक रेल सेवाओं का संचालन किया जा सके ताकी रेल यात्रियों को अधिक रेल सुविधा तथा उनके समय की बचत हो। इसी के तहत आज मांगलियावास से बांगड़ ग्राम स्टेशन के बीच 23 किलोमीटर लम्बे दोहरी करण मार्ग का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त पश्चिम क्षेत्र मुम्बई सुशील चंद्रा द्वारा किया गया। जिसके तहत रेल संरक्षा आयुक्त सुशील चंद्रा द्वारा इस खंड के स्टेशन, ब्रिज, ट्रैक, जॉइंट्स कांटों आदि का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही स्पीड ट्रायल द्वारा ट्रैक की गति क्षमता की जांच की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पुनीत चावला सहित मंडल के अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे। मंडल रेल प्रबंधक श्री पुनीत चावला के अनुसार इस वर्ष अजमेर मंडल पर दोहरीकरण के लिए 435.20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है। 354 किलोमीटर के अजमेर-पालनपुर खंड का दोहरीकरण अलग- अलग पेच में किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...