50 हजार लेकर चंपत हुआ कर्मचारी
ब्यावर| एक एजेंसी में दो दिन पूर्व काम पर लगा कर्मचारी बैंक में जमा करवाने के लिए दिए 50 हजार रुपए लेकर चंपत हो गया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। चांगगेट स्थित गीतांजलि एजेंसी के गोपाल माहेश्वरी ने 8 अप्रेल को खेड़ा ढंड निवासी प्रवीण सिंह को अपने यहां काम पर रखा। दो तीन दिन विश्वास जमाकर 12 अप्रेल गुरुवार शाम जब एजेंसी मालिक ने उसे बैंक ऑफ बड़ौदा में 50 हजार रुपए जमा करवाने दिए तो दिए तो प्रवीण सिंह रुपए लेकर बैंक में जमा करवाने की बजाय पैसे लेकर चंपत हो गया।