धतूरा खाने से वृद्ध हुआ अचेत
ब्यावर| बिलियावास निवासी एक वृद्ध ने देशी दवा के भरोसे धतूरे का सेवन कर लिया। जिस कारण वह अचेत हो गया।
जानकारी के अनुसार बिलियावास निवासी 80 वर्षीय अन्ना सिंह को कमर में दर्द होने के कारण किसी ने धतूरे के पत्तों के रस को कमर पर बांधने की सलाह दी। धतूरे के पत्तों से बनाए रस के पास ही देशी दवा भी रखी थी। गलती से वृद्ध ने धतूरे के पत्तों का रस पी लिया। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे एके एच में भर्ती करवाया गया।