ठगी के आरोपियों को जेल
ब्यावर| सिटी थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 7 लाख का लोन उठाने वाले दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बुध पुरा, बाघसुरी निवासी लक्ष्मण सिंह ने अगस्त 2016 में ब्यावर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में फर्जी दस्तावेज पेश कर 7 लाख 8 हजार 300 रुपए का लोन उठा लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी अजमेर जेल में ऐसे ही एक मामले में बंद है और एक अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है।