पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों का बदले समय आवासीय प्रशिक्षण नहीं

स्कूलों का बदले समय आवासीय प्रशिक्षण नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) जिला शाखा ब्यावर ने नारायण सिंह पंवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में विद्यालयों का समय ग्रीष्मकाल में साढ़े सात से साढ़े बारह करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, तृतीय श्रेणी अध्यापकों के प्रशिक्षण शिविर आवासीय नहीं करने, द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के विषयाध्यापक शिविर अन्य जिले में आयोजित नहीं करने, शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त करने सहित अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में रुपाराम सिरवी, गिरिराज खटीक, मुकेश खींची, पदम चंद जैन, राजेंद्र कुर्डिया, मनीष जनागल, किशोर तंवर, आबिद हुसैन, राधेश्याम रांकावत, श्यामा जैन, मंजू भंडारी, हर्षिता जैन, असमा परवीन सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...