रानीखेत ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड का करेंगे स्वागत
ब्यावर| जन जागरण मंच की ओर से शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामसहाय शर्मा ने की। रानीखेत ट्रेन से ब्यावर में ठहराव को लेकर मिली मंजूरी पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व संस्थाओं की ओर से मंच को मिले साथ को लेकर धन्यवाद दिया गया। 16 अप्रैल को रानीखेत ट्रेन के ठहराव पर ड्राइवर व गार्ड का माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा।