डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का किया दुग्धाभिषेक
ब्यावर. नरेंद्र मोदी विचार मंच की ओर से शुक्रवार को चांग गेट स्थित अंबेडकर सर्किल पर स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ.अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का 21 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान प्रमोद शर्मा, सज्जन सिंह चौहान, नंदू कोठारी, राजकुमारी जोशी, देवेंद्र शर्मा, हरिराम प्रजापत, अनिल जांगिड़, पंकज चौहान, प्रीतम सिंह सिसोदिया, दलपत सिंह नारुक, महेंद्र मेवाड़ा, भगवान भंभाणी, दीपक डेटानी, अनिल बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।