पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छुटपुट विरोध के बीच जीएसएस की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया

छुटपुट विरोध के बीच जीएसएस की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|विद्य‌ुत वितरण निगम की ओर से शहर के लौहार बस्ती में प्रस्तावित जीएसएस का निर्माण जल्द शुरु होने की उम्मीद जागी है। नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को लौहार बस्ती में जीएसएस के लिए आवंटित भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। विद्य‌ुत वितरण निगम की ओर से मिले पत्र के बाद शुक्रवार सुबह नगर परिषद के अतिक्रमण दस्ते की ओर से कार्रवाई कर जीएसएस भूमि पर अवैध तरीके से हुए बाड़े निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों की ओर से छुटपुट विरोध भी किया गया। जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस जाप्ते की ओर से विरोध करने वालों को चेतावनी दी गई जिसके बाद परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान नगर परिषद सचिव रेखा जेसवानी, अतिक्रमण शाखा प्रभारी रतन सिंह, विद्य‌ुत वितरण निगम के सहायक अभियंता डी.के.गुप्ता, आशीष खंडेलवाल, संतोष जांगिड़ सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण की कार्रवाई पूरी करने के बाद आवंटित भूमि का नाप-चौक कर जमीन को विद्य‌ुत वितरण निगम के सुपुर्द की गई। आवंटित भूमि पर से अतिक्रमण हटने के बाद अब आने वाले कुछ दिनों में मौके पर जीएसएस के निर्माण की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। परिषद की ओर से जीएसएस के लिए आवंटित भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम की ओर से गत दिनों परिषद को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को नगर परिषद की ओर से कार्रवाई भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। विद्य‌ुत वितरण निगम के शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे विद्य‌ुत दबाव को देखते हुए निगम की ओर से नए जीएसएस विकसित करने का निर्णय लिया गया था। नए जीएसएस बनने से सूरजपोल गेट फीडर, मेवाड़ी गेट फीडर, मसूदा रोड सहित अन्य फीडर से विद्युत भार कम होगा। जिसके बाद शहरी उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधाएं मिलेंगी। मौजूदा विद्युत तंत्र में लगातार बढ़ते विद्युत भार के कारण उपभोक्ताओं को आए दिन ट्रिपिंग व कम वोल्टेज की समस्या से दो-चार होना पड़ता है।

जेसीबी के सामने आकर उसे रोकने का प्रयास करती महिला।

खबरें और भी हैं...